ढाई घाट पर लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा मेला की तैयारियां तेज: गंगा के अंदर जल में कराई गई बैरीकेटिंग

महेश वर्मा
शमशाबाद,फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो) । विकासखंड शमशाबाद क्षेत्र के ढाई घाट पर लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा मेला को लेकर गंगा के अंदर जल में बैरीकेटिंग कराई गई। गंगा तट के किनारे किनार विद्युत लाइट व्यवस्था की जा रही है तथा सफाई व्यवस्था भी कराई जा रही है और मेले के अंदर दुकानें भी लगनी शुरू हो गई है। मेला प्रभारी रजनीश कुमार ने बताया कि शमशाबाद से मेले में स्वास्थ्य टीम आई थी,जहां उनका स्वास्थ्य कैंप लगा हुआ है। वह टीम काफी देर तक रही और फिर उसके बाद वापस चली गई। गंगा के उत्तरी तट पर मेले की व्यवस्था फर्रुखाबाद की जिला पंचायत देखती थी,लेकिन इस बार उसकी कोई व्यवस्था दिख नहीं रही है। श्रद्धालु लोग गंगाजल से उतरकर मेले की ओर आ रहे हैं। मेले में लोगों के आने-जाने के लिए कोई रास्ता नहीं है तथा मेला के अंदर गंदगी पसरी हुई है और लोगों के पानी पीने के लिए कोई भी व्यवस्था नहीं है तथा महिलाओं को कपड़े बदलने के लिए भी अभी तक कोई व्यवस्था नहीं की गई है। जिला पंचायत शाहजहांपुर के एएमए महावीर प्रसाद यादव ने बताया कि गंगा तट पर दक्षिणी ओर मेले की व्यवस्था जिला पंचायत शाहजहांपुर करता है और आज भी कर रहा है। कायमगंज उपजिलाधिकारी अभिषेक वर्मा ने बताया कि गंगा के उत्तरी तट पर मेले की व्यवस्था के लिएब्लॉक कार्यालयको निर्देशित किया गया है। वह शीघ्र ही आकर मेले की व्यवस्था करेगी। मालूम हो कि मेले के अंदर सभी प्रशासनिक कैंप लग गए हैं। इस मेले में शाहजहांपुर, बदायूं, बरेली, पीलीभीत, मुरादाबाद, कासगंज, एटा, फिरोजाबाद, आदि जनपदों के श्रद्धालु गंगा स्नान करने के लिए आते हैं तथा पशु व्यापारी भी पशुओं को खरीदने के लिए यहां पर आते हैं तथा यहां पर विशाल पशु मेला भी लगता है जिसमें पशुओं की खरीद फरोख्त की जाती है। कार्तिक पूर्णिमा 24 नवंबर को होगा तथा 23 नवंबर को श्रद्धालु गंगा में स्नान करने के लिए आएंगे।