‘‘पुतला फूंकने के दौरान पुलिस से नोकझोंक’’
फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो) । हैदराबाद में 14 नवंबर को आयोजित भारत समिट को लेकर भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भारत विरोधी ताकतों को मंच देने का आरोप लगाया है। भाजपा नेताओं का कहना है कि समिट के माध्यम से देश की छवि खराब करने और अस्थिरता पैदा करने की साजिश रची गई। साथ ही प्रधानमंत्री और चुनाव आयोग के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी किए जाने का भी आरोप राहुल गाँधी पर लगाया। बीजेपी नेताओं ने कहा कि समिट में पार्टी ऑफ यूरोपियन सोशलिस्ट्स के महासचिव जियाकोमो फिलिबेक को मंच दिया गया, जहां उन्होंने “वोट चोर, गद्दी छोड़” का नारा लगाया। राहुल ने इस पर आपत्ति नहीं जताई बल्कि वह तालियां बजाते व मुस्कराते दिखे। इसी के विरोध में भाजपा नेता रामवीर चैहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फतेहगढ़ चैराहे पर राहुल गांधी का पुतला फूंकने का प्रयास किया। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस ने पुतला जलाने से रोकने की कोशिश की, जिसको लेकर भाजपा नेता शिवम दुबे, अनिल तिवारी और रामवीर चैहान की पुलिस से नोकझोंक हो गई। पुलिस की रोक के बावजूद शिवम दुबे ने पुतले में आग लगा दी। इसके बाद पुलिसकर्मी पुतला छीनकर अपने साथ ले गए। प्रदर्शन के दौरान बबिता पाठक, किरन सिंह, विजय पाण्डेय, सनी यादव, आदित्य राठौर, आरबी सिंह और डीसी दीक्षित सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
“वोट चोर, गद्दी छोड़” नारे से नाराज भाजपा का राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन

