सपाइयों ने धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव का मनाया जन्म दिन

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो) । आज 22 नवम्बर को श्रद्धेय नेता जी श्री मुलायम सिंह यादव जी का जन्म दिवस कार्यक्रम महानगर समाजवादी पार्टी के निवर्तमान महासचिव रजत क्रान्तिकारी के नवदिया स्थित कार्यालय में आयोजन किया गया। जिसमें सभी सम्मानित साथियों ने नेता जी के चित्र पर पुष्प पत्र अर्पित कर श्रद्धान्जलि दी।
कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के नेताओं ने कहा, नेताजी ने सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ते हुए कमजोर,बेबस, लाचार, अपाहिज, शोषित, वंचितों की उनके हक दिलाने के साथ साथ उनमें स्वावलंबन,की चेतना जाग्रत की। उन्होंने उनको अपने हक के लिए, अपने अधिकार देने के उन्हें जागृत किया और नौजवानों, बेरोजगारों, कामगारों, किसानों, व्यापारियों आदि समाज के तबके को उन्होंने उनके अधिकार दिलाने के साथ साथ उनको अपने हक लिए लड़ना सिखाया। कार्यक्रम में पूर्व महासचिव समीर यादव, समाजवादी पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष राजीव शाक्य, जहां सिंह लोधी प्रवेश कटियार,अजय कटियार, जियाउद्दीन एडवोकेट मुन्ना यादव, मसरूर खां आदि नेताओं ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में श्याम प्रकाश, सरदार रामपाल सिंह,राम जी मिश्रा,सेंकी यादव, अफसान खां शक्ति यादव पेसकर प्रधान, गोविंद यादव आदि जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन महानगर समाजवादी पार्टी के निवर्तमान महासचिव रजत क्रान्तिकारी ने किया।