फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो) । समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव के नेतृत्व और पूर्व महानगर अध्यक्ष विजय यादव के आयोजन में आवास विकास स्थित जिला कार्यालय में रविवार को पार्टी के संस्थापक, पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व रक्षा मंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया और उनके संघर्षपूर्ण जीवन, सादगी तथा समाजवादी विचारधारा को याद किया। संचालन वरिष्ठ सपा नेता मुन्ना यादव एडवोकेट ने किया।
इस दौरान नेताओं ने नेताजी के साथ बिताए संस्मरण साझा करते हुए कहा कि मुलायम सिंह यादव ने हमेशा किसानों, गरीबों, पिछड़ों, महिलाओं और वंचित वर्गों के अधिकारों की आवाज बुलंद की। सामाजिक न्याय, भाईचारे और जनसेवा के प्रति उनका समर्पण सदैव याद किया जाएगा। पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत ने कहा कि नेताजी ने गरीबों, किसानों और वंचितों को राजनीतिक पहचान दिलाने का काम किया। पूर्व विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी ने उनके सामाजिक सौहार्द और सर्वसमाज को साथ लेकर चलने की नीति को याद किया। पूर्व प्रत्याशी अमृतपुर डॉ. जितेंद्र सिंह यादव ने कहा कि नेताजी ने समाजवादी विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाया। पूर्व प्रत्याशी कायमगंज सर्वेश अंबेडकर ने सामाजिक न्याय की लड़ाई में उनके योगदान को याद किया। पूर्व जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारूकी, पूर्व महानगर अध्यक्ष विजय यादव, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा और पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गौर ने भी नेताजी के व्यक्तित्व, संघर्ष और कार्यकर्ताओं के प्रति उनके स्नेह को याद करते हुए अपने विचार रखे। कार्यक्रम के अंत में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया। साथ ही संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस मौके पर अमृतपुर विधानसभा अध्यक्ष भोला यादव, शिवम पटेल, बीना शर्मा, अजय यादव, मनोज यादव, शिव शंकर शर्मा, रामजी वाजपेयी,पूर्व महानगर अध्यक्ष राजीव शाक्य, रामपाल सिंह यादव, मुजाहिद अंसारी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सपाईयों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई मुलायम सिंह यादव की जयंती

