बृजेश चतुर्वेदी
कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो) । आगामी संविधान दिवस (26 नवंबर ) के अवसर पर जनपद स्तर पर आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम के लिए नगर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सेंट जेवियर्स इंटर कॉलेज, कन्नौज को नामित किया गया है।
उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार, “संविधान संवाद” योजना के अंतर्गत 26 नवंबर को प्रातः 9:00 बजे “एक स्वर, एक संविधान” (सामूहिक प्रस्तावना वाचन) कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। इस महत्वपूर्ण एवं भव्य आयोजन के सफल संचालन हेतु प्रशासन द्वारा सेंट जेवियर्स इंटर कॉलेज का चयन किया गया है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने इस गौरवपूर्ण जिम्मेदारी के लिए शासन एवं प्रशासन का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि निर्देशों के अनुपालन में कार्यक्रम को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए विद्यालय स्तर पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं व तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और आम जनमानस में संविधान के प्रति जागरूकता और सम्मान की भावना को सुदृढ़ करना है
उक्त कार्यक्रम में 3000 से अधिक जन जिसमें विधार्थीगण, अध्यापकगण न्यायिक अधिकारीगण एवं कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग कर संविधान प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया जायेगा।

