कन्नौज: कार्तिक पूर्णिमा पर डीआईजी ने मेंहदी घाट का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

बृजेश चतुर्वेदी 

कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो) । आज कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर यमुना प्रसाद द्वारा पुलिस अधीक्षक  विनोद कुमार के साथ मेंहदी घाट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था एवं अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए सम्बन्धित अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

  कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मेंहदी घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन के दृष्टिगत पुलिस बल को सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने, भीड़ को सुव्यवस्थित रखने, आवागमन सुचारू बनाए रखने तथा घाट पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को प्रभावी ढंग से बनाए रखने के निर्देश दिए गए।