आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम: हजारों दीपों से जगमगाया पांचाल घाट, मां गंगा की आरती कर किया दीपदान

फर्रूखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो) । कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर पांचाल घाट पर आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह से ही हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया। शाम होते ही गंगा तट दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। घाट पर दीपदान और मां गंगा के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया श्रीगंगा सेवा समिति की ओर से आशीष मिश्रा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा तट पर पहुंचे। समिति की ओर से हजारों दीपक प्रज्वलित कर मां गंगा की आराधना की गई। दीपों की जगमगाहट से घाट का नजारा बेहद मनोहारी हो गया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से दीपदान कर मां गंगा के जयकारे लगाए। वहीं, लोगों ने अपने घरों और मंदिरों में भी दीप जलाकर देव दीपावली का पर्व मनाया और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। दूसरी ओर, सुबह से ही गंगा स्नान के लिए उमड़ी भारी भीड़ के चलते पुलिस प्रशासन को यातायात व्यवस्था संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। बड़े वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध के बावजूद दिन में कई बार यातायात प्रभावित हुआ और जाम की स्थिति बनी रही। पुलिसकर्मी लगातार प्रमुख मार्गों और घाट के आसपास व्यवस्थासंभालते रहे। पुलिस और प्रशासन की सतर्कता एवं कड़ी मशक्कत के बाद पांचाल घाट पर गंगा स्नान और देव दीपावली का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। में श्रद्धालु गंगा तट पर पहुंचे। समिति की ओर से हजारों दीपक प्रज्वलित कर मां गंगा की आराधना की गई। दीपों की जगमगाहट से घाट का नजारा बेहद मनोहारी हो गया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से दीपदान कर मां गंगा के जयकारे लगाए। वहीं, लोगों ने अपने घरों और मंदिरों में भी दीप जलाकर देव दीपावली का पर्व मनाया और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। दूसरी ओर, सुबह से ही गंगा स्नान के लिए उमड़ी भारी भीड़ के चलते पुलिस प्रशासन को यातायात व्यवस्था संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। बड़े वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध के बावजूद दिन में कई बार यातायात प्रभावित हुआ और जाम की स्थिति बनी रही। पुलिसकर्मी लगातार प्रमुख मार्गों और घाट के आसपास व्यवस्था संभालते रहे। पुलिस और प्रशासन की सतर्कता एवं कड़ी मशक्कत के बाद पांचाल घाट पर गंगा स्नान और देव दीपावली का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।