लखनऊ।(आवाज न्यूज ब्यूरो) । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को संविधान दिवस के अवसर पर पार्टी का चुनावी घोषणा-पत्र जारी किया। सपा ने युवाओं को हर महीने पांच हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता देने की बात कही है।अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाएगी।
गुंडागर्दी, अवैध वसूली और महिलाओं के खिलाफ अपराध बर्दाश्त नहीं
अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार बनने पर गुंडागर्दी, माफियागिरी, जमीनों पर अवैध कब्जे, अवैध वसूली, धमकाने और महिलाओं के खिलाफ अपराधों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा, “अपराधी चाहे किसी भी जाति का हो, किसी भी धर्म का हो या किसी भी पार्टी का हो, उसे जेल भेज दिया जाएगा।”
तहसील स्तर तक फोरलेन से जोड़ने का वादा
अखिलेश यादव ने बुनियादी ढांचे के विकास का जिक्र करते हुए कहा कि तहसील स्तर को भी फोरलेन सड़कों से जोड़ा जाएगा। लखनऊ के गोमती रिवरफ्रंट का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह आज भी देश का सबसे बेहतरीन रिवरफ्रंट है। उन्होंने कहा कि यदि रिवरफ्रंट का काम एक किलोमीटर और पूरा हो गया होता तो यह पहली नदी होती, जो शहर के भीतर साफ बहती।
गुंडागर्दी, अवैध वसूली और महिलाओं के खिलाफ अपराध बर्दाश्त नहीं
अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार बनने पर गुंडागर्दी, माफियागिरी, जमीनों पर अवैध कब्जे, अवैध वसूली, धमकाने और महिलाओं के खिलाफ अपराधों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा, “अपराधी चाहे किसी भी जाति का हो, किसी भी धर्म का हो या किसी भी पार्टी का हो, उसे जेल भेज दिया जाएगा।”
अखिलेश का वादा- जमीन कब्जाने वालों पर कार्रवाई के लिए बनेगी अलग एसटीएफ
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनावी घोषणा-पत्र में जमीनों पर अवैध कब्जे रोकने और कानून-व्यवस्था को लेकर कई वादे किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जमीन विवादों और कब्जों से निपटने के लिए अलग विशेष एसटीएफ बनाई जाएगी। यह टीम केवल जमीन से जुड़े विवादों पर काम करेगी और गरीबों, दलितों तथा अल्पसंख्यकों की जमीनों को कब्जे से बचाएगी।
अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उसके कार्यकाल में बड़े पैमाने पर भूमाफिया पैदा हुए हैं। उन्होंने कहा कि सैटेलाइट से नक्शे देखने पर तालाबों, सरकारी जमीनों और पवित्र नगरियों में बड़े पैमाने पर कब्जे दिखाई देंगे। यह उनका आरोप है। उन्होंने कहा कि किसी माफिया या प्रभावशाली व्यक्ति को जमीन पर कब्जा नहीं करने दिया जाएगा। इसके लिए बनाई जाने वाली विशेष एसटीएफ की अलग रंग की गाड़ियां होंगी, जो लगातार पेट्रोलिंग करेंगी। टीम यह भी सुनिश्चित करेगी कि कोई प्रभावशाली व्यक्ति किसी गरीब, दलित या अल्पसंख्यक की जमीन पर कब्जा न कर सके।
सपा का पीडीए पण पत्र, बड़े एलान
किसानों की कर्जमाफी और गन्ना भुगतान 24 घंटे में
बेरोजगारी भत्ता 5000 रुपये महिना दिया जाएगा
25 लाख युवाओं को पांच साल में सरकारी नौकरी
दो से तीन करोड़ युवाओं को दूसरे क्षेत्र में रोजगार
12 वीं पास छात्रों को दिया जाएगा लैपटॉप
5 रुपये में कैंटीन का खाना मिलेगा समाजवादी कैंटीन में
23 फसलों और दूध के लिए एमएसपी की गारंटी
बुजुर्ग महिलाओं को 40 हजार सालाना पेंशन
गरीबों को मुफ्त इलाज, कैंसर संस्थान में रिसर्च भी
सपा ने पीडीए और गरीब वर्ग के लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मुफ्त उपलब्ध कराने की घोषणा की है। इसके तहत दवा, भोजन और रहने की सुविधा भी मुफ्त देने का वादा किया गया है। कैंसर संस्थान को पूरी तरह संचालित करने के साथ वहां शोध कार्य शुरू कराने और गरीब मरीजों का मुफ्त इलाज करने की बात भी घोषणा-पत्र में शामिल है।
ग्रामीण विकास पर डेढ़ लाख करोड़ खर्च करने का वादा
घोषणा-पत्र में ग्रामीण बुनियादी ढांचे के विकास के लिए डेढ़ लाख करोड़ रुपये की व्यवस्था करने की बात कही गई है। इसके साथ ही प्रदेश में न्यू विलेज क्लस्टर स्थापित करने और राज्य का नियोजित तरीके से विकास करने का वादा किया गया है।
किसानों की कर्जमाफी और एमएसपी की कानूनी गारंटी
किसानों के लिए सपा ने कर्जमाफी का वादा किया है। पार्टी ने प्रदेश में होने वाली सभी फसलों के लिए कानूनी न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी देने की बात कही है। फसल का नुकसान होने पर मूल्य क्षतिपूर्ति की व्यवस्था करने का भी एलान किया गया है। गन्ना किसानों के भुगतान के लिए 15 हजार करोड़ रुपये का कॉर्पस फंड बनाने का वादा किया गया है। सपा के मुताबिक, इससे गन्ना किसानों का भुगतान 24 घंटे के भीतर सुनिश्चित किया जाएगा।
सरकारी ठेकों में पीडीए को 50 फीसदी आरक्षण
सपा ने 50 करोड़ रुपये तक के सरकारी ठेकों में दलितों और पीडीए वर्ग के लिए 50 फीसदी आरक्षण देने का वादा किया है। इसके अलावा 12 वीं पास विद्यार्थियों को लैपटॉप देने की घोषणा की गई है। वरिष्ठ नागरिकों की सुविधाओं के लिए वृद्धाश्रम और क्लब बनाने की बात भी घोषणा-पत्र में शामिल है।
10 लाख नौकरियों से लेकर किसानों की कर्जमाफी तक का वादा
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संविधान दिवस पर पार्टी का चुनावी घोषणा-पत्र जारी किया। इसमें युवाओं, महिलाओं, किसानों, दलितों और गरीबों के लिए कई बड़ी घोषणाएं की गई हैं। सपा ने सरकार बनने पर जातिगत जनगणना शुरू कराने, महिलाओं को सालाना 40 हजार रुपये पेंशन देने और युवाओं को रोजगार मिलने तक हर महीने पांच हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया है। घोषणा-पत्र में सरकारी नौकरियों के 10 लाख पदों पर भर्ती का एलान किया गया है। अखिलेश यादव के मुताबिक, सरकार बनने पर पहली कैबिनेट बैठक में ही इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जिन भर्तियों में एक से अधिक परीक्षाएं होती हैं, उन्हें छह महीने के भीतर पूरा करने की बात भी कही गई है।
सपा के चुनावी घोषणापत्र में अखिलेश के बड़े ऐलान : 300 यूनिट मुफ्त बिजली, किसानों का कर्ज माफी और भी बहुत कुछ

