कन्नौज: पंकज सिंह के आगमन पर हुआ जोरदार स्वागत, तिर्वा में संगठनात्मक बैठक संपन्न

बृजेश चतुर्वेदी 

कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो) । भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष/महामंत्री एवं नोएडा से लोकप्रिय विधायक माननीय पंकज सिंह का आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे स्थित फगुआ कट, तिर्वा पर भाजपा जिला अध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। स्वागत कार्यक्रम के उपरांत तिर्वा ब्लॉक सभागार में पूर्व एवं वर्तमान पार्टी पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई।

बैठक में संगठन की मजबूती, पूर्व एवं वर्तमान पदाधिकारियों के अनुभवों का लाभ लेकर पार्टी की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। श्री पंकज सिंह जी ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा आपसी समन्वय के साथ पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

इस दौरान जिला अध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आनंद सिंह, जिला प्रभारी  रूपेश गुप्ता, पूर्व विधायक अरविंद प्रताप सिंह, ब्लॉक प्रमुख अजय वर्मा, चेयरमैन सौरभ गुप्ता, राहुल गुप्ता, महिपाल कन्नौजिया, मिथलेश बॉथम, यशवंत राजपूत, जिला मीडिया प्रभारी अभिषेक पाण्डेय, श्यामू राजपूत, महेश शास्त्री, संजू सिंह सहित भाजपा के सम्मानित पूर्व एवं वर्तमान पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।