कन्नौज : इंजीनियरिंग कॉलेज में कैलकुलस कार्यशाला का एसडीएम सदर ने किया शुभारम्भ

बृजेश चतुर्वेदी

कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)।  एप्लाइड साइंस एंड ह्यूमैनिटीज विभाग, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज द्वारा आयोजित “कैलकुलस कार्यशाला-2026 ” का शुभारंभ संस्थान के सभागार में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि सुश्री वैशाली, उपजिलाधिकारी, सदर तथा प्रो० मनोज कुमार शुक्ला, निदेशक, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, कन्नौज ने संयुक्त रूप से माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यशाला का शुभारंभ किया।

अपने संबोधन में अतिथियों ने विद्यार्थियों को गणित एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में कैलकुलस के महत्व से अवगत कराते हुए उन्हें उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रेरित किया।

कार्यशाला के समन्वयक डॉ० अनुराग शुक्ला एवं डॉ० शिम्पी सिंह जादौन ने कार्यशाला की रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यशाला में डॉ० अनुराग शुक्ला, डॉ० शिम्पी सिंह जादौन, श्री विवेक यादव, श्री शिवम कुमार एवं निखिल कुमार सिंह प्रशिक्षक के रूप में विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

यह 15 दिवसीय कार्यशाला 01 जून से 15 जून तक आयोजित की जाएगी, जिसमें चयनित छात्र-छात्राओं को कैलकुलस की मूलभूत एवं उन्नत अवधारणाओं के साथ-साथ जेईई मेंन्स, जेईई एडवांस्ड एवं ओलंपियाड परीक्षाओं की तैयारी हेतु विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।