नगरपालिका फर्रुखाबाद एवं कमालगंज नगर पंचायत के विभिन्न सभासदों ने ली भाजपा की सदस्यता

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) शहर के आवास विकास स्थिति जिला भाजपा मुख्यालय पर भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने नगरपालिका फर्रुखाबाद एवं कमालगंज नगर पंचायत के विभिन्न सभासदों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।
भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने बताया कि 9 अप्रैल को होने वाले सदस्य विधान परिषद द्विवार्षिक चुनाव की दृष्टि से नगरपालिका फर्रुखाबाद एवं नगर पंचायत कमालगंज के विभिन्न सभासदों ने भाजपा को समर्थन देने का ऐलान किया। इन्हें जिला स्तर पर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई। जिसमें सभासद वार्ड नंबर 5 दीन दयाल बाग धर्मेंद्र कनौजिया, वार्ड नंबर 21 श्याम नगर सभासद रोहित नंदन कटियार, वार्ड नंबर 2 सभासद रीता देवी, वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर सभासद सोनेलाल, वार्ड नंबर 4 नानक नगर सभासद सुरेंद्र सिंह कनौजिया, वार्ड नंबर 14 लक्ष्मण नगर सभासद संत कुमार बाथम, वार्ड नंबर 26 दुर्गा नगर सभासद रजनी सिंह एवं कमालगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर 6 प्रताप नगर सभासद सुमित औदिचय, वार्ड नंबर 1 इंदिरानगर सभासद रामधनी संखवार, वार्ड नंबर 2 लोहिया नगर सभासद निशा देवी ने भारतीय जनता पार्टी को समर्थन देने की घोषणा की जिला अध्यक्ष ने बताया विधान परिषद द्विवार्षिक सदस्य चुनाव में भारतीय जनता पार्टी बहुमत के साथ जीतेगी पार्टी के कार्यकर्ता इस चुनाव में फिर विपक्ष का सूपड़ा साफ कर देंगे।
इस मौके पर जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता, भाजपा सभासद पति आदेश गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी, धीरेंद्र वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

Check Also

फैसले का स्वागत, सरकार अब तारीख बताए : जाति जनगणना पर बोले राहुल गांधी

नई दिल्ली।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बुधवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *