चीखपुकार के बीच गिहार समाज के लोगों का हटाया गया अतिक्रमण,लकूला से मसेनी मार्ग पर चला बुलडोजर अभियान

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो) चीखपुकार के बीच गिहार समाज के लोगों का अतिक्रमण हटाया गया। लकूला व मसेनी मार्ग पर अतिक्रमण हटाया गया। नगर मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव ने लकूला तिराहे से आवास विकास जाने वाले मार्ग पर अतिक्रमण अभियान चलाया। बुलडोजर आया देख गिहार समाज के लोगों में हड़कप मच गया। उन्होंने नगर मजिस्ट्रेट से काफी गुहार लगायी लेकिन उनकी झोपड़ी व मकान सरकारी भूमि पर बनाये गये थे। लिहाजा उन्हें हटाकर नाला खुदवा दिया गया। इसके बाद अधिकारी फिर लकूला से मसेनी जाने वाले मार्ग पर आ गये। उन्होंने सड़क के दोनों तरफ चिन्हाकन किया। जिसमे कई भवन अतिक्रमण की सीमा में आ गये। जिसमे चूना डाला गया। उन्हें तोड़ने की चेतावनी दी गयी। ईओ रविन्द कुमार आदि मौजूद रहे।

Check Also

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड का पुनर्गठन : पूर्व रॉ चीफ आलोक जोशी बनाए गए अध्यक्ष

नई दिल्ली।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *