मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान : दीपावली पर्व को लेकर एफएसडीए ने 6 प्रतिष्ठानों पर मारा छापा,भरे नमूने

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) दीपावली पर्व को लेकर एफएसडीए मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान चला रहा है। आज छापेमारी कर 6 प्रतिष्ठानों पर छापा मारा जिसमें उन्होने समस्त प्रतिष्ठानों से जांच हेतु नमूने भरे।
आपको बतादें कि एफएसडीए विभाग के मुख्य खादय सुरक्षा अधिकारी आशुतोष राय के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजेन्द्र कुमार,अरुण कुमार मिश्रा, एंव आशीष कुमार वर्मा ने दीपावली त्योहार के चलते छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने 6 प्रतिष्ठान रोशनाबाद स्थित चन्द्र शेखर के प्रतिष्ठान से खोया का नमूना भरा,पक्कापुल फर्रुखाबाद स्थित कमल हसन के प्रतिष्ठान से पेड़ा का नमूना भरा,रोशनाबाद स्थित ज्ञानेन्द्र सिंह के प्रतिष्ठान से सोहनपापड़ी का नमूना भरा,चिलसरा रोड स्थित सहीम खान के प्रतिष्ठान से नमकीन का नमूना भरा,चिलसरा स्थित आमिर खान के प्रतिष्ठान से कोकोनट स्वीट्स का नमूना भरा,भोलेपुर क्रासिंग स्थित दीपक गुप्ता के प्रतिष्ठान से पनीर का नमूना भरा।

Check Also

अखिलेश यादव का मोदी सरकार पर हमला : सोने की कीमतें बढ़ने को बताया आर्थिक अनिश्चितता का संकेत

लखनऊ।(आवाज न्यूज ब्यूरो) सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने रविवार को सोने के भाव एक लाख …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *