कन्नौज : बाढ़ प्रभावित क्षेत्र कासिमपुर कटरी का नोडल अधिकारी ने किया निरीक्षण

पीढ़ितों को हर संभव सहायता देने के लिये शासन एंव प्रशासन कटिबद्व है: अपर्णा यू

बाढ़ से प्रभावित लोगों से किया संवाद, जाना उनका दुख-दर्द

बृजेश चतुर्वेदी

 कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)आज नोडल अधिकारी/सचिव, चिकित्सा, स्वास्थ्य विभाग अर्पणा यू एंव जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र कासिमपुर कटरी का निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होनें बाढ़ से प्रभावित लोगों से संवाद करते हुये उनको आश्वासन दिया कि शासन/प्रशासन हर संभव मदद के लिये उनके साथ है। उन्होनें कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र की स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है। बाढ़ का पानी लगातार कम हो रहा है। हम सबका दायित्व है कि पीढ़ितों को हर संभव मदद मुहैया कराये। उन्होने कहा कि बाढ से हुये नुकसान का आकलन कराकर शासन पीडितो को हर सम्भव सहायता देने के लिये प्रतिबद्व है।

नोडल अधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में स्थापित राहत कैम्प, स्वास्थ्य कैम्प का निरीक्षण करते हुये निर्देश दिये कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में संक्रामक बीमारियों से बचने के लिये स्वच्छता, सैनेटाईजेशन एंव प्रभावित लोगों की निरन्तर स्वास्थ्य परीक्षण अवश्य किया जाये तथा साफ-सफाई का अभियान युद्धस्तर पर चलाया जाये।

श्रीमती अर्पणा ने बाढ़ पीढ़ितों से संवाद करते हुये कहा कि हम हर संभव मदद के लिये आपके साथ है। प्रशासन द्वारा उपलब्ध करायी जा रही राहत सामग्री के संबंध में जानकारी की, जिसमें बाढ़ पीढ़ितों द्वारा बताया गया कि प्रशासन द्वारा निरन्तर राहत सामग्री उपलब्ध करायी जा रही है।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) गजेन्द्र कुमार, उपजिलाधिकारी सदर राकेश त्यागी, खण्ड विकास अधिकारी कन्नौज सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

अटैचमेंट क्षेत्र

Check Also

जिंप अध्यक्ष मोनिका यादव के नई बस्ती स्थित आवास पर पहुंचेगें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी

रानी अहिल्या बाई होल्कर जन्म त्रि-शताब्दी वर्ष स्मृति अभियान के अंतर्गत होगा फर्रुखाबाद जिला पंचायत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *