पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव को भारत रत्न दिए जाने की महाराष्ट्र कांग्रेस नेता ने की मांग

मोहम्मद आरिफ नसीम ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा पत्र

लखनऊ।(आवाज न्यूज ब्यूरो) महराष्ट्र कांग्रेस नेता मोहम्मद आरिफ नसीम ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की मांग की है। उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि दिवंगत मुलायम सिंह उन दबे कुचले लोगों का दर्द बखूबी समझते थे जिनके लिए उन्होंने संघर्ष किया।
महाराष्ट्र कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष आरिफ नसीम ने कहा कि मुलायम सिंह यादव के निधन पर पूरे देश में शोक की लहर देखने को मिली। मैं निवेदन करता हूं कि उन्हें मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया जाए। यह सोच उन करोड़ों लोगों की है जो उन्हें अपना नेता मानते थे।
बता दें कि मुलायम सिंह को भारत रत्न दिए जाने के लिए आरिफ नसीम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी पत्र लिखा है। उधर बलिया से बीजेपी सांसद वीरेंद्र सिंह ने अपने सांसद निधि से 25 लाख रुपये मुलायम सिंह की याद में एक ऑडिटोरियम के निर्माण के लिए दिया है। प्रस्तावित ऑडिटोरियम बलिया जिला कोर्ट में बनाया जाएगा और इसका नाम ‘धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव संवाद भवन’ होगा।

Check Also

फैसले का स्वागत, सरकार अब तारीख बताए : जाति जनगणना पर बोले राहुल गांधी

नई दिल्ली।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बुधवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *