फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के धरपकड़ अभियान को सफल बनाते हुए थाना जहानगंज पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध असलाह के साथ गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार थाना जहानगंज पुलिस ने आज ग्राम पकड़िया थाना जहानगंज निवासी हिस्ट्रीशीटर प्रबल प्रताप सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास से पुलिस को गिरफ्तारी के दौरान एक देशी तंमचा व कारतूस 315 बोर बरामद हुआ।
