नेताजी के अंत्येष्टि स्थल पर पहुंचे भाजपा प्रत्याशी रघुराज शाक्य, नमन कर मांगा जीत का आशीर्वाद

इटावा।(आवाज न्यूज ब्यूरो)  मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार रघुराज सिंह शाक्य ने नामांकन से पहले बुधवार सुबह सैफई पहुंचकर नेताजी के अंत्येष्टि स्थल पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। बता दें कि मैनपुरी संसदीय सीट पर होने वाले उपचुनाव में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने पत्नी डिंपल यादव को उम्मीदवार बनाया है।
वहीं बीजेपी ने पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य को मैदान में उतारा है। रघुराज सिंह शाक्य अपना नामांकन दाखिल करने के लिए मैनपुरी जाने से पहले समर्थकों के साथ सैफई पहुंचे। जहां नेताजी मुलायम सिंह यादव के अंत्येष्टि स्थल पर गए। यहां कुछ देर रुकने के बाद वह मैनपुरी के लिए रवाना हो गए।
बता दें कि भाजपा ने मैनपुरी लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए रघुराज सिंह शाक्य पर दांव लगाया है। पार्टी ने रघुराज को प्रत्याशी बनाकर एक तीर से दो निशाने साधे हैं। पार्टी का मानना है कि शिवपाल की सपा से दूरियां और रघुराज से नजदीकियां चुनाव में बड़ा फायदा पहुंचा सकती हैं।

Check Also

फैसले का स्वागत, सरकार अब तारीख बताए : जाति जनगणना पर बोले राहुल गांधी

नई दिल्ली।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बुधवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *