भाजपा प्रत्याशी के नामांकन के बाद बोले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य : अखिलेश को अब क्यों याद आए चाचा शिवपाल?

मैनपुरी।(आवाज न्यूज ब्यूरो)  यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि लोकसभा उपचुनाव में मैनपुरी के मतदाता परिवारवाद को नकारने को तैयार हैं। पूरे प्रदेश में अब तेजी से बदलाव की हवा चल रही है। मुलायम सिंह यादव के सम्मान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मैनपुरी में चुनावी सभाएं तक नहीं की थीं, लेकिन अब राजनीति के हालात बदल चुके हैं। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बुधवार को लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य के नामांकन के बाद कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि सपा जहां अपना गढ़ कहती है। भाजपा उनको ही तोड़ती है। सपा के गढ़ आजमगढ़, रामपुर, कन्नौज, बदायूं, फिरोजाबाद में कमल खिलाने के बाद अब मैनपुरी की बारी है। रघुराज के प्रत्याशी घोषित होते ही सपा खेमे में खलबली है। अखिलेश को तीन उपचुनाव में चाचा की याद तक नहीं आई। जब डिंपल को लड़ा रहे हैं तो चाचा को स्टार प्रचारक बना दिया है।
भजपा प्रदेश अध्यक्ष चैधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि लोकसभा उपचुनाव नई दिशा तय करेगा। नेता एक परिवार से नहीं वोट से ही बनेगा। मैनपुरी में लोकसभा सीट एक परिवार कई बार जीता, लेकिन विकास अपने परिवार का ही किया। योगी राज में आम लोगों का डर समाप्त हो गया है।
इस दौरान केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि जनता का भला भाजपा ही कर सकती है। सबका साथ, सबका विकास की राह पर प्रदेश आगे बढ़ रहा है।
कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए कई बड़े नेता कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे। सांसद कन्नौज सुब्रत पाठक, सांसद एटा राजवीर सिंह, सांसद इटावा रामशंकर कठेरिया, राज्यसभा सदस्य गीता शाक्य, प्रदेश सरकार के मंत्री जयवीर सिंह, योगेंद्र उपाध्याय, एमएलसी अश्विनी त्यागी, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, विधायक सरिता भदौरिया, रामनरेश अग्निहोत्री, विपिन वर्मा डेविड, ममतेश शाक्य ने कार्यकर्ताओं से ऐतिहासिक जीत दिलाने की अपील की।
कार्यकर्ता सम्मेलन में जिलाध्यक्ष प्रदीप चैहान, अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमंत गुप्ता, पूर्व विधायक अशोक चैहान, नरेंद्र राठौर, प्रेम सिंह शाक्य, आलोक गुप्ता, अरविंद तोमर, शिवदत्त भदौरिया, आशू दिवाकर, शिवओंकार नाथ पचैरी, साधना तिवारी, ममता राजपूत, विमला राजपूत आदि मौजूद रहे।

Check Also

फैसले का स्वागत, सरकार अब तारीख बताए : जाति जनगणना पर बोले राहुल गांधी

नई दिल्ली।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बुधवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *