सपा को राष्ट्रीय पार्टी बनाने की रणनीति, अन्य राज्यों में पांव जमाने की तैयारी

लखनऊ।(आवाज न्यूज ब्यूरो)  समाजवादी पार्टी ने यूपी के अलावा अन्य राज्यों में भी पैर जमाने की तैयारी तेज कर दी है। राष्ट्रीय पार्टी बनने के लिए ज्यादा से ज्यादा राज्यों में चुनाव लड़ने की रणनीति बनाई गई है। इस क्रम में सभी राज्यों में कार्यकर्ता सम्मेलन भी कराए जाएंगे। पार्टी की रणनीति है कि यूपी के अलावा महाराष्ट्र में भी पार्टी को कामयाबी मिली है। इसी तरह अन्य राज्यों में भी विधायक चुने गए तो इसका फायदा लोकसभा चुनाव में मिल सकता है।
इस रणनीति के तहत पार्टी ने अब गुजरात में भी उम्मीदवार उतारे हैं। यहां की 182 सीटों में से पार्टी ने 30 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं, लेकिन 10 उम्मीदवारों के पर्चे अलग-अलग कारणों से खारिज हो गए हैं। अब 20 सीट पर पार्टी के प्रत्याशी मैदान में हैं। पार्टी के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र उपाध्याय ने बताया कि कुतियाना सीट पर निर्वतमान विधायक कांधल भाई जडेजा इस बार सपा से मैदान में हैं। इसी तरह अबदासा, तेजपुर, तेजपुर, पाटन, अमराई बाड़ी सहित अन्य सीटों पर भी पार्टी प्रबल दावेदार है।
मध्य प्रदेश की सभी 230 सीटों पर सपा चुनाव लड़ेगी, लेकिन यहां की 50 सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ने की रणनीति बनाई गई है। यहां जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन शुरू हो गए हैं, इसमें यूपी के नेताओं को भी भेजा जा रहा है। मध्य प्रदेश के प्रदेश महासचिव डॉ. मनोज यादव ने बताया कि 50 सीटों पर यादव-मुस्लिम एवं अन्य पिछड़ी जातियों की संख्या अधिक है। ये सीटें यूपी की सीमा से भी सटी हैं। यहां पहले भी सपा को जनता का समर्थन मिलता रहा है। इसलिए यहां माइक्रो लेवल पर तैयारी हो रही है।
सपा महाराष्ट्र में निरंतर चुनाव लड़ती रही है। यहां पार्टी के विधायक और सांसद भी हैं। महाराष्ट्र की तर्ज पर ही राजस्थान, छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों में भी पार्टी नेताओं को चुनावी तैयारी तेज करने के निर्देश दिए गए हैं।

Check Also

फैसले का स्वागत, सरकार अब तारीख बताए : जाति जनगणना पर बोले राहुल गांधी

नई दिल्ली।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बुधवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *