मनोना धाम से आए महाराज जी के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ : लिया बाबा का आशीर्वाद

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो)। श्री श्याम आस्था परिवार द्वारा क्रिश्चियन इंटर कॉलेज फील्ड में श्री श्याम बाबा का पंचम फागुन श्याम महोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। मनोना धाम से आए महाराज जी के दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ को संभालने के लिए सुरक्षा बलों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।श्री श्याम महोत्सव…

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अखिलेश,बोले : नकली संतों का होने जा रहा अंत

‘‘अखिलेश यादव ने गोरक्षा अभियान का किया समर्थन’’लखनऊ।  (आवाज न्यूज ब्यूरो)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को लखनऊ के कृष्णा नगर क्षेत्र में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का आशीर्वाद लिया और उनके गोरक्षा अभियान का समर्थन भी जताया।स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने बुधवार को लखनऊ से…

शंकराचार्य ने गो प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध का किया शंखनाद : हमें कांशीराम जैसे समर्पण की आवश्यकता

लखनऊ।  (आवाज न्यूज ब्यूरो)। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने लखनऊ में शंखनाद कर गो प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध का शंखनाद कर दिया। आशियाना के कांशीराम स्मृति सांस्कृतिक उपवन में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संत-धर्माचार्य और समर्थक मौजूद रहे। कार्यक्रम में सभी राजनैतिक दलों के नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शंकराचार्य ने कहा, आज…

अकीदतमंदों ने हजरत मौला अली को दी अकीदत : 21वें रमजान पर शिया समुदाय का मातमी जुलूस

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। पवित्र माहे रमजान के 21वें रोजे के अवसर पर शहर में शिया समुदाय की ओर से मातमी जुलूस निकालकर हजरत मौला अली को अकीदत पेश की गई। सुबह करीब 6ः30 बजे शुरू हुआ यह जुलूस शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए ठंडी सड़क स्थित मेहंदी बाग छोटी कर्बला पर जाकर समाप्त…

शहर के क्रिश्चियन इंटर कॉलेज में 11 मार्च को होगा श्री श्याम फागुन महोत्सव का आयोजन

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। श्री श्याम आस्था परिवार के तत्वावधान में आगामी 11 मार्च को भव्य श्री श्याम फागुन महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम नगर स्थित क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के विशाल खेल मैदान में आयोजित होगा। आयोजन को लेकर समिति द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं, जिन्हें अंतिम रूप दिया…

शंकराचार्य का ‘गौ प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध’ का बड़ा ऐलान : दुर्भाग्य है अब धर्मयुद्ध के लिए निकलना पड़ रहा है

लखनऊ।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। धर्म की राजनीति करने वाली बीजेपी आज खुद ही अपने बनाये हुए हाल में बुरी तरह से फंस चुकी है। आलम ये है कि सरकार अब सवालों के घेरे में है। फर्जी हिंदुत्व का खेल खेलने वाली योगी सरकार पूरी तरह से एक्सपोज हो चुकी है। दरअसल शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद बीते कुछ महीनों…

भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अदा की गई रमजान के तीसरे जुमे की नमाज

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो)। पवित्र रमजान माह के तीसरे जुमे की नमाज शुक्रवार को नगर की विभिन्न मस्जिदों में अकीदत और सम्मान के साथ अदा की गई। नमाज को लेकर प्रशासन की ओर से कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए थे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में नमाजियों ने शांतिपूर्वक मस्जिदों में पहुंचकर जुमे की…

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ हुई बड़ी साजिश बेनकाब : सामने आया चौंकाने वाला सच

लखनऊ।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का नाम बीते कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। रविवार को स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य मुकुंदानंद समेते 2 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रयागराज के झूंसी में पॉक्सो एक्ट के मामले में एफआईआर दर्ज हुई। हालांकि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने इन सभी आरोपों को…

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने मंदिर में जलाभिषेक कर की पूजा-अर्चना

फर्रुखाबाद।  (आवाज न्यूज ब्यूरो)। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जिले में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने श्री पांडेश्वर नाथ धाम एवं मोहम्मदाबाद स्थित नीम करोली मंदिर पहुंचकर विधिवत जलाभिषेक किया और भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर जनपदवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर…

महाशिवरात्रि पर पूरी तरह भक्तिमय नजर आया जनपद का वातावरण : श्रद्धालुओं ने शिवालयों में किया जलाभिषेक

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो)। महाशिवरात्रि के पावन महापर्व पर जनपद का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय नजर आया। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक स्थित छोटे-बड़े सभी शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। भोर की पहली किरण के साथ ही मंदिरों के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। “हर-हर महादेव” और “बोल…