धूमधाम से मना श्री रामनवमी उत्सव

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)।  नगर में घरों एवं वैष्णव मंदिर में भगवान का प्रागट्य हुआ। पवित्र चैत्र,नवमी तिथि शुक्ल पक्ष और भगवान का प्रिय अभिजित शुभ मुहूर्त में, दोपहर के 12 बजे का पावन समय सब लोकों को सुख, शान्ति देने वाले एवं दुःखों को हरण करने वाले भगवान श्रीराम का प्रागट्य हुआ… मंदिरों में घंटा घड़ियाल से मंदिर गूंज उठे।
’’भए प्रगट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी “ के साथ बनाया गया भक्तों के द्वारा मंदिरों में भगवान श्री राम का पंचामृत के द्वारा अभिषेक किया गया। घर में बधाइयां बजने लगी। श्री राम का भव्य एवं दिव्य श्रृंगार महा आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। नगर के प्राचीन श्री राम जानकी मंदिर, श्री राम दुलारी मंदिर, श्री राधा शक्ति श्याम मंदिर, राम जानकी मंदिर, धुमना बाजार, महाकाल मंदिर अंगूरी बाग में श्री राम जन्मोत्सव में भी बड़ी धूमधाम से श्री राम जन्मोत्सव मनाया गया। ऑस्ट्रेलिया से आए भक्त आलोक दीक्षित ने भगवान श्री राम की आरती उतारी। इस अवसर भक्तों ने राम भजन गए। अजय चंदन सिलाई आकाश विजय अवधेश बाजपेई लाला राम सुमित सरोज जय देवी रेनू निर्मला आदि भक्त मौजूद रहे। श्री राम वेद कला केंद्र द्वारा श्री राम का जन्म उत्सव एक लिस्ट हाउस में मनाया गया जिसके मुख्य यजमान अशोक वर्मा पत्नी बीना वर्मा ,विजय दुबे (मटर लाल)। जन्मोत्सव आचार्य शांति स्वरूप ने श्री राम का जन्म उत्सव श्री राम रक्षा स्त्रोत द्वारा पंचामृत द्वारा अभिषेक कराया। पंडित शांति स्वरूप ने कहा श्री राम भारतीय संस्कृति की पहचान है। उनके जीवन से प्ररणा लें और आचरण में उतारे तो भगवान की विशेष कृपा बनी रहेगी।