पंचायत निर्वाचक नामावली वृहद पुनरीक्षण : उत्कृष्ट कार्य करने वाले आठ बीएलओ सम्मानित

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ. आशुतोष कुमार द्विवेदी ने त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए पंचायत निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण में ई-बीएलओ एप पर मतदाताओं की फीडिंग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले आठ बीएलओ को प्रशस्ति पत्र एवं प्रोत्साहन धनराशि देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम में राजेश कुमार सिंह को…

डीएम-एसपी नें गैस एजेंसी का किया औचक निरीक्षण : समयबद्ध आपूर्ति के दिए निर्देश

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)।  जिलाधिकारी डॉ. आशुतोष कुमार द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने शनिवार को कमालगंज स्थित मधु गैस सर्विस का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गैस सिलेंडरों की उपलब्धता, उपभोक्ताओं की बुकिंग, डिलीवरी व्यवस्था तथा स्टॉक रजिस्टर का गहन परीक्षण किया।जिलाधिकारी ने एजेंसी संचालक से प्रतिदिन मिलने वाले गैस सिलेंडरों…

तटबंध निर्माण के लिए टोपोग्राफी सर्वेक्षण कार्य का विधायक पति डॉ. अजीत गंगवार ने किया शुभारंभ

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। बाढ़ से बचाने के उद्देश्य से गंगा नदी पर प्रस्तावित तटबंध निर्माण के लिए टोपोग्राफी सर्वेक्षण कार्य का शुभारंभ किया गया। ढाईघाट शमशाबाद स्थित कासिमपुर तराई में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इस सर्वेक्षण कार्य की शुरुआत विधायक पति डॉ. अजीत गंगवार ने की।कार्यक्रम में सिंचाई विभाग, सिंचाई खंड फर्रुखाबाद के अधिशासी अभियंता…

कन्नौज : सभी आठ केंद्रों पर सकुशल सम्पन्न हुई पुलिस भर्ती परीक्षा, डीएम- एसपी रहे भ्रमणशील

बृजेश चतुर्वेदी कन्नौज। (आवाज न्यूज ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा के प्रथम दिवस आज जनपद के 8 परीक्षा केन्द्रों पर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। परीक्षा के दौरान व्यवस्थाओं की सतत निगरानी सुनिश्चित करने के लिए…

आर्थिक अनिश्चितता के बावजूद विकास के पथ पर लगातार आगे बढ़ रहा भारत : सीएम योगी

लखनऊ।(आवाज न्यूज ब्यूरो)।  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि हालिया युद्ध के कारण पैदा हुए वैश्विक संकटों और आर्थिक अनिश्चितता के बावजूद भारत “सक्षम नेतृत्व“ की वजह से विकास के पथ पर लगातार आगे बढ़ रहा है। लखनऊ में 1,519 करोड़ रुपये की ग्रीन कॉरिडोर परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास…

संभल के सीओ कुलदीप कुमार की दो टूक : ’ईरान की फिक्र है तो वहीं जाओ’

‘‘संभल के सीओ कुलदीप कुमार पर भड़के ओवैसी, बोले : ’क्या देश तुम्हारे बाप का है?’’लखनऊ।  (आवाज न्यूज ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में जुमे की नमाज से पहले संभल के सीओ कुलदीप कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है, जिसमें वह ईरान-इजरायल विवाद को लेकर प्रदर्शन करने वालों…

यूपी के 1090 केंद्रों पर एसआई भर्ती परीक्षा कल से

लखनऊ।  (आवाज न्यूज ब्यूरो)। उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा शनिवार और रविवार को प्रदेश के सभी जिलों के 1090 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को आवश्यक निर्देश पढ़ने, उपस्थिति पत्रक भरने तथा अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के लिए निर्धारित परीक्षा अवधि के अतिरिक्त…

हार के डर से पंचायत चुनाव नहीं करवा रही है भाजपा, अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ हुई साजिश : अखिलेश

‘‘69 हजार शिक्षक अभ्यर्थियों को समाजवादी सरकार न्याय दिलाएगी’’लखनऊ।  (आवाज न्यूज ब्यूरो)। सपा सुप्रीमो और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा हार के डर से पंचायत चुनाव नहीं करवा रही है। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ साजिश हो रही है। पुलिस वाले गांजा बिकवा रहे हैं। लखनऊ में एक करोड़ का गांजा पकड़ा गया है।…

कांग्रेस की कमियों से सफल हुए कांशीराम : राहुल गांधी

‘‘नरेंद्र मोदी ने एनर्जी सिक्योरिटी से समझौता किया’’‘‘आरएसएस में बड़े पदों पर ओबीसी, दलित, आदिवासी नहीं’’‘‘आंबेडकर, गांधी और कांशीराम ने कॉम्प्रोमाइज नहीं किया’’लखनऊ।  (आवाज न्यूज ब्यूरो)। कांग्रेस संविधान सम्मेलन में राहुल गांधी ने पार्टी की कमियों को स्वीकारा। उन्होंने दलित, पिछड़े, आदिवासी प्रतिनिधित्व की कमी पर सरकार और आरएसएस पर निशाना साधा। ‘जितनी आबादी, उतनी…

भाजपा में विधान सभा चुनाव की तैयारियां तेज : लगेगे प्रशिक्षण वर्ग

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)।  आवास विकास स्थित भाजपा जिला मुख्यालय पर कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय मंत्री सुनील तिवारी ने अपने दो दिवसीय प्रवास के अंतर्गत पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के संदर्भ में विधानसभाओं के अंतर्गत आने वाले मंडलों की प्रशिक्षण टोली के कार्यकर्ताओं की तैयारी बैठक ली।उन्होंने चारों विधानसभाओं के सभी 18 मंडलों के अध्यक्षों एवं…