फर्रुखाबाद भीषण विस्फोट मामला : सपा के पूर्व विधायक विजय सिंह के पुत्रों सहित आधा दर्जन पर मुकदमा

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो)। शहर के मोहल्ला नाला मच्छरट्टा निवासी पूर्व विधायक विजय सिंह के आवास पर भीषण विस्फोट हुआ,जिससे हड़कंप मच गया। धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि पूरी इमारत हिल गई और आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई। हादसे में 5 से 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें पूर्व…

पूर्व सपा विधायक विजय सिंह के घर भीषण विस्फोट : मचा हडक़ंप

‘’विधायक पुत्र समेत 5 लोग गंभीर घायल, एक की हालत नाजुक’’फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)।  सदर विधानसभा क्षेत्र के शहर कोतवाली इलाके के मोहल्ला नाला मछरट्टा में मंगलवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब पूर्व विधायक विजय सिंह के आवास पर अचानक भीषण विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास के लोगों को बम…

सीडी रेशियो में कमी पर डीएम की सख्ती : बैंकों को दिए सुधार के निर्देश

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)।  कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति (डीएलआरसी ) एवं जिला सलाहकार समिति (डीसीसी) की बैठक आयोजित की गई। जिसमे जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी व विधयाक सुशील शाक्य रहे।बैठक में विभिन्न बैंकों के सीडी रेशियो की समीक्षा की गई, जिसमें इंडियन बैंक का सीडी रेशियो सबसे कम 16.57 प्रतिशत पाया गया। अन्य…

पीएम आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत 100 को वितरित हुए स्वीकृति पत्र : 368 लाभार्थियों को मिली पहली किस्त

फर्रुखाबाद।।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। शहरी गरीबों और निम्न एवं मध्यम आय वर्ग के परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित पीएम आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश के 90 हजार लाभार्थियों के खातों में पहली किस्त की धनराशि सीधे हस्तांतरित की…

फर्रुखाबाद विकास मंच ने रचा इतिहास : उप निरीक्षक पात्रता परीक्षा के अभ्यिर्थियों के ठहरने-खाने पीने की व्यवस्था

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)।   उत्तर प्रदेश में आयोजित उप निरीक्षक पात्रता परीक्षा जो कि फर्रुखाबाद जनपद के 19 केंद्रों पर 14 मार्च एवं 15 मार्च को आयोजित हो रही है जिसमें पूरे प्रदेश से हजारों परीक्षार्थी जनपद फर्रुखाबाद में आए हुए हैं। ऐसी स्थिति में उन लोगों के सामने ठहरने और खाने पीने की स्थिति बहुत…

15 सूत्रीय मांगों को लेकर कताई मिल के श्रमिकों ने मुख्य द्वार पर किया प्रदर्शन

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)।   रविवार को उत्तर प्रदेश सहकारी कताई मिल से जुड़े श्रमिकों का वर्षों से चला आ रहा असंतोष खुलकर सामने आ गया। अपनी लंबित मांगों और बकाया भुगतान को लेकर बड़ी संख्या में श्रमिक मिल के मुख्य द्वार पर एकत्र हुए और सरकार व प्रशासन के खिलाफ आवाज बुलंद की। ‘उप्र सहकारी कताई…

मान्यवर कांशीराम का सपना साकार करने में जुटे सपा मुखिया अखिलेश यादव

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)।  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के निर्देश पर ठंडी सड़क स्थित नव भारत सभा भवन में समाजवादी पार्टी द्वारा बहुजन आंदोलन के महानायक कांशीराम 92वीं जयंती को ’पीडीए दिवस के रूप में जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में मनाया गया।कार्यक्रम की शुरुआत भंते अनुरुद्ध एवं सपा नेताओं ने…

पति की मौत के बाद गर्भवती महिला को ससुराल से निकाला : जेवर हड़पने का आरोप

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो)।  राजेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भूसेरा की एक गर्भवती महिला ने अपने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित कर घर से निकालने और जेवर हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाना राजेपुर पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।ग्राम भूसेरा निवासी स्वाती पत्नी रोहित ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र…

पुलिस दारोगा व समकक्ष पदों की भर्ती परीक्षा : पहले दिन 3934 परीक्षार्थियों ने नहीं लिया हिस्सा

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)।  उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस) एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा शनिवार को जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई। परीक्षा के लिए जनपद में कुल 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस दौरान जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी…

पंचायत निर्वाचक नामावली वृहद पुनरीक्षण : उत्कृष्ट कार्य करने वाले आठ बीएलओ सम्मानित

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ. आशुतोष कुमार द्विवेदी ने त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए पंचायत निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण में ई-बीएलओ एप पर मतदाताओं की फीडिंग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले आठ बीएलओ को प्रशस्ति पत्र एवं प्रोत्साहन धनराशि देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम में राजेश कुमार सिंह को…