फर्रुखाबाद विकास मंच ने रचा इतिहास : उप निरीक्षक पात्रता परीक्षा के अभ्यिर्थियों के ठहरने-खाने पीने की व्यवस्था

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)।   उत्तर प्रदेश में आयोजित उप निरीक्षक पात्रता परीक्षा जो कि फर्रुखाबाद जनपद के 19 केंद्रों पर 14 मार्च एवं 15 मार्च को आयोजित हो रही है जिसमें पूरे प्रदेश से हजारों परीक्षार्थी जनपद फर्रुखाबाद में आए हुए हैं। ऐसी स्थिति में उन लोगों के सामने ठहरने और खाने पीने की स्थिति बहुत विषम होती थी। इन सब को ध्यान में रखते हुए फर्रुखाबाद विकास मंच के जिला अध्यक्ष भईयन मिश्रा के द्वारा परीक्षार्थियों के लिए निःशुल्क रहने खाने चाय नाश्ता आदि की व्यवस्था की गई। बाहर से आए परीक्षार्थियों का यह पहला अनुभव है। इस प्रकार से भी समाज सेवा की जा सकती है। इसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता था। ऐसा कार्य करना किसी भी व्यक्ति के लिए बहुत पुनीत का कार्य है और इसकी मिसाल मिलना पूरे प्रदेश में बहुत मुश्किल है। 13 तारीख को विशंभर दयाल धर्मशाला, हिंदी भवन एवं हिंदी धर्मशाला में मिलाकर 280 छात्र-छात्राएं रुकी और उन्होंने 14 तारीख को अपने परीक्षा केद्रों पर जाकर परीक्षाएं दी। उन सभी का सामान धर्मशाला में सुरक्षित रखा गया और परीक्षा देने के उपरांत सभी छात्र-छात्राओं को खाना खिलाकर उनको विदा किया गया। सभी छात्र छात्राएं बहुत खुश थे।
आज 15 तारीख को जिनकी परीक्षाएं हैं। वह छात्र-छात्राएं का आना प्रारंभ हुआ। यहां की व्यवस्थाओं से सभी परीक्षार्थी बहुत खुश हैं और अपने परिचितों को फोन कर करके बता रहे हैं कि इस प्रकार से यहां पर व्यवस्थाएं हैं और अपने लोगों को बुलाकर रखवा रहे हैं। इस पूरी व्यवस्था में निशु दुबे पूर्व सभासद, कोमल पांडे, विकास जैन, आयुष सक्सेना, राम जी मिश्रा, ओमनिवास पाठक, चित्रांश, मोहित खन्ना, जाकिर खान, आशू मिश्रा, अजय गुप्ता, रज्जू गुप्ता, रजत वर्मा, लकी गुप्ता, नीरज गुप्ता सहित पूरी टीम पूरी मेहनत के साथ सब व्यवस्थाओं में लगी हुई है।
फर्रुखाबाद विकास मंच के जिला अध्यक्ष भईयन मिश्रा ने बताया कि जहां तक संभव है प्रत्येक परीक्षार्थी को निशुल्क ठहरने एवं खाने-पीने की संपूर्ण व्यवस्था की जा रही है। जो छात्र एवं छात्राएं यहां तक आ रही है उनको सही से ठहराया जा रहा है। रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर ई रिक्शा की व्यवस्था की गई है जिससे कि लोग आसानी से धर्मशाला तक आ-जा सके।