बनो देश के भाग्य विधाता, अब जागो प्यारे मतदाता,सड़क पर निकले छात्र-छात्राएं

बृजेश चतुर्वेदी

कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो) बनो देश के भाग्य विधाता, अब जागो प्यारे मतदाता। नारा लगाते हुए कालेज के छात्र छात्राएं सड़क पर निकले। अधिक से अधिक मतदान करने के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया। मतदान के फायदे भी बताए।

शनिवार को श्री जवाहरलाल नेहरू इंटर कालेज सकरावा परिसर में स्वीप योजना के तहत मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मजबूत लोकतंत्र सबकी भागीदारी को लेकर प्रधानाचार्य दिनेश कुमार वर्मा ने छात्र-छात्राओं को जानकारी दी। भाषण, गीत, पेंटिग व स्लोगन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसके बाद रैली लेकर छात्र छात्राएं सड़क पर निकले। चाहे जितनी हो मजबूरी वोट डालना बहुत जरूरी, वोट डालने जाना है अपना फर्ज निभाना है एवं करे देश का जो उत्थान करें उसी को हम मतदान जैसे नारे भी बुलंद किए। मतदान के दिन केंद्र पर जाकर वोट डालने के लिए लोगों को प्रेरित किया। इस मौके पर शिक्षक अश्वनी तिवारी, राजेन्द्र पाल, मनोज यादव, हरिनारायण पाठक, विनोद कुमार, यतेंद्र सिंह, हंसराज प्रजापति, रमाशंकर यादव, रामनरेश, हिमांशु वर्मा, संतोषी तिवारी, राजेश यादव दिनेश यादव, सर्वेश पाल व राजीव मौजूद रहे।

Check Also

कन्नौज : 6 दिन से बिजली के दर्शन नही, महिलाएं सड़को पर उतरीं

बृजेश चतुर्वेदी कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)।  जिले के इंदरगढ़ कस्बे में बदहाल बिजली व्यवस्था के खिलाफ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *