पीएम मोदी को पत्र लिखने वाले नेता भ्रष्टाचार में फंसे हैं : ब्रजेश पाठक

लखनऊ।(आवाज न्यूज ब्यूरो) विपक्षी दलों के नेता अपना भ्रष्टाचार छिपाने के लिए एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगा रहे हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख रहे हैं। यूपी के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मीडिया से वार्ता के दौरान यह बात कही।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पांच मार्च को विपक्षी नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। उस पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने कहा कि पत्र लिखने वाले नेता भ्रष्टाचार और कदाचार के आरोप में फंसे हैं। उन्होंने कहा कि सपा भी भ्रष्टाचार के दलदल में डूबी रही है। गोमती रिवर फ्रंट, जेपीएनआईसी घोटाला, ग्रेटर नोएडा जमीन अधिग्रहण घोटाला, खनन घोटाला और लैपटॉप घोटाला व खाद्यान्न घोटाला सपा सरकार के समय में ही हुआ था। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि पुलिस भर्ती घोटाला, समाजवादी पेंशन घोटाला, 2000 करोड़ का एम्बुलेंस घोटाला भी सपा सरकार के समय ही हुआ था। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को भ्रष्टाचार भूषण का अवार्ड मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेता खुद को बचाने के लिए आरोप लगा रहे हैं।

Check Also

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड का पुनर्गठन : पूर्व रॉ चीफ आलोक जोशी बनाए गए अध्यक्ष

नई दिल्ली।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *