फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) प्रदेश में चल रहे मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन फर्रुखाबाद के क्रिश्चियन ग्राउन्ड में किया गया। जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव एंव जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने 134 जोड़ों को पुष्प वर्षा करते हुए आर्शीवाद दिया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 134 जोड़ों ने एक दूजे को वरमाला पहनाकर जीवन भर के लिए हाथ थाम लिया।
