थाना जहानगंज पुलिस ने 7 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के धरपकड़ अभियान को सफल बनाते हुए आज थाना जहानगंज पुलिस ने 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। यह जानकारी थाना प्रभारी बलराज भाटी ने दी।
थाना प्रभारी ने बताया कि आज थाने की पुलिस ने 7 अभियुक्तों को अलग-अलग मामले में गिरफ्तार किया है। जिसमें तीन अभियुक्त थाना जहानगंज के ग्राम विपिन नि0 महेश यादव,ग्राम मजगामा नि0 रामतीरथ,ग्राम कांझना नि0 राकेश को गैर जमान्ती वारंट में गिरफ्तार किया है। जबकि 4 अभियुक्त ग्राम हिसामपुर नि0 कृपाराम, ग्राम हिसामपुर नि0 सर्वजीत,हाशिम,ग्राम भड़ौसा नि0 आमिर को धारा 151 सीआरपीसी में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी 7 अभियुक्तों को पेशी हेतु न्यायालय भेजा जा रहा है।

Check Also

कन्नौज : सपा सांसद रामजी लाल सुमन पर हमले के विरोध में जोरदार प्रदर्शन, ज्ञापन

बृजेश चतुर्वेदी कन्नौज। (आवाज न्यूज ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश में दलित समाज पर लगातार हो रहे अत्याचार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *