राष्ट्रपति के हाथों अखिलेश यादव ने ग्रहण किया मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत मिला पद्म विभूषण सम्मान

नई दिल्ली।(आवाज न्यूज ब्यूरो)  भारत के पूर्व रक्षामंत्री एंव समाजवादी पार्टी के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत पद्म विभूषण दिया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा यह सम्मान नेता जी के बेटे और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ग्रहण किया। राष्ट्रपति भवन में सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। बताया जा रहा है कि अखिलेश परिवार के साथ दिल्ली पहुंचे हैं।
बता दें कि गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या को पद्म पुस्कार विजेताओं को नामों की घोषणा हुई थी। उनमें से एक नाम उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम दिवंगत मुलायम सिंह यादव का भी था। वहीं पद्म पुरस्कारों में नेता जी के नाम की घोषणा का जहां समाजवादी पार्टी ने स्वागत किया था वहीं उन्हें भारत रत्न दिए जाने की मांग भी उठाई थी। सपा नेताओं ने कहा था कि मुलायम का कद इससे बड़ा है और उन्हें भारत रत्न मिलना चाहिए।
मुलायम की पुत्रवधू सांसद डिंपल यादव ने भी कहा था कि नेताजी का सम्मान पहले ही हो जाना चाहिए था। आने वाले समय में हमारी सरकार से मांग रहेगी कि उन्हें भारत रत्न दिया जाए। उधर सपा प्रवक्ता आईपी सिंह ने ट्वीट कर कहा था कि धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव पर सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ को छोड़कर दूसरा कोई सम्मान नहीं फबता है।

Check Also

पहलगाम का सच : दुश्मन बाहर है, लड़ाई घर के भीतर

“पहलगाम हमला: कब सीखेंगे सही दुश्मन पहचानना?” पहलगाम हमला जिहादी मानसिकता का परिणाम है। मोदी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *