फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो) सपा ने फर्रुखाबाद में आठ नगर पचांयत में अध्यक्ष पद के टिकटे जारी कर दी है जिससे सपा समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। इसमें सबसे ज्यादा प्रमुख रुप से पूर्व जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फार्रुखी की पत्नी को शमशाबाद से टिकट दिया है।
जानकारी के अनुसार सपा ने फर्रुखाबाद में आठ नगर पचांयत में अध्यक्ष पद के टिकटे जारी किये है जिनमें नगर पंचायत शमशाबाद में पूर्व जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फार्रुखी की पत्नी जोया शाह, नगर पंचायत कंपिल में राजवती पत्नी दफेदार, नगर पंचायत नबावगंज में विनीता पत्नी अरविन्द शाक्य, नगर पंचायत संकिसा सरिता यादव पत्नी अशोक कुमार,खिमशेपुर में संगीता यादव पत्नी हरगोविन्द, नगर पंचायत मोहम्मदाबाद में हरीश कुमार, नगर पंचायत कमालगंज में लक्ष्मी पत्नी राकेश दिवाकर, नगर पंचायत कायमगंज में देवकीनन्दन पुत्र रामदास को टिकट मिला है। सपा समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
