87 नवजोड़े हुए एकदूजे के,डीएम ने दी बधाई

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत क्रिश्चियन कालेज ग्राउंड में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ,अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य एवं जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 87 नव जोड़ों ने नव दाम्पत्य जीवन में प्रवेश कर थामा एकदूजे का हाथ, जीवन भर साथ निभाने का लिया संकल्प। गायत्री परिवार द्वारा पूर्ण रीतिरिवाजों से 87 नव जोड़ो का विवाह संपन्न कराया गया।
विधायक सदर, विधायक अमृतपुर एवं जिलाधिकारी ने नव दाम्पत्य जीवन से जुड़े जोड़ों को पुष्प वर्षा कर अपना आशीर्वाद प्रदान किया।

Check Also

अखिलेश यादव का मोदी सरकार पर हमला : सोने की कीमतें बढ़ने को बताया आर्थिक अनिश्चितता का संकेत

लखनऊ।(आवाज न्यूज ब्यूरो) सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने रविवार को सोने के भाव एक लाख …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *