डीएम -एसपी ने पुलिस लाइन में मनाया कृष्ण जन्मोत्सव,वितरित किया प्रसाद

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) श्री कृष्ण जन्मोत्सव बड़े हर्षोउल्लास के साथ पूरे देश में मनाया गया। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह के साथ फतेहगढ़ पुलिस लाइन में कृष्ण जन्मोत्सव के पर्व का परम्परागत रुप से भव्य आयोजन कराया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। मध्य रात्रि ठीक 12 बजे कृष्ण जन्मोत्सव के बाद भक्तों में प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर डीएम,एसपी ने सभी को कृष्ण जन्मोत्सव की शुभकामनायें दी।
थानों में भी मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में पुलिस लाइन सहित जनपद के विभिन्न थानों में कृष्ण जन्मोत्सव पर्व का भव्य रुप से आयोजन किया गया। जहां हवन व आरती कर कृष्ण जन्मोत्सव बड़ी धूम- धाम से मनाया गया। जिसके बाद थाने के पुलिस कर्मियों एंव कार्यक्रम में सम्मिलित नागरिकों को प्रसाद वितरित किया गया।

Check Also

कन्नौज : डीएम ने किया कस्तूरबा विद्यालय अनौगी का निरीक्षण

बृजेश चतुर्वेदी कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो) जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *