घोसी। (आवाज न्यूज ब्यूरो) घोसी विधानसभा उपचुनाव की मतगणना जारी है। 23वें राउंड में इण्डिया गठबंधन प्रत्याशी सुधाकर सिंह 27989 वोटों से आगे हैं। सुधाकर सिंह को अब तक 88701 वोट मिले हैं, तो वहीं दारा सिंह चौहान के खाते में 60712 मत आए है। यह जानकारी भारत निर्वाचन आयोग की अधिकारिक साइट से मिली है।
