घोसी। (आवाज न्यूज ब्यूरो) घोसी विधानसभा उपचुनाव की मतगणना जारी है। 24वें राउंड में इण्डिया गठबंधन प्रत्याशी सुधाकर सिंह 30626 वोटों से आगे हैं। सुधाकर सिंह को अब तक 93196 वोट मिले हैं, तो वहीं दारा सिंह चौहान के खाते में 62570 मत आए है। यह जानकारी भारत निर्वाचन आयोग की अधिकारिक साइट से मिली है।
