घोसी विधानसभा उपचुनाव में सपा प्रत्याशी की ऐतिहासिक जीत पर सपा में जश्न का माहौल

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) घोसी विधानसभा उपचुनाव में ‘इण्डिया’ गठबंधन के सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह की ऐतिहासिक जीत पर प्रदेश में जश्न का महौल है। बधाईयों का तंाता लगा हुआ है। इसी कड़ी में शहर के आवास विकास स्थित पार्टी कार्यालय में भी सपा जिलाध्यक्ष चन्द्र पाल सिंह यादव के नेतृत्व में जश्न मनाया गया। जहां कार्यालय में मिष्ठान वितरित कर जीत की बधाईयां दी और कार्यालय के बाहर आतिशबाजी चलाई गई।
इस अवसर पर पूर्व सांसद चंद्रभूषण सिंह मुन्नू बाबू,जिला महासचिव इलियास मंसूरी,जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गौर,जिला उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र शाक्य,प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक अहमद अंसारी,पूर्व प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग यूनिस अंसारी,जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग अरविंद कश्यप,जिला सचिव पंकज यादव,सह मीडिया प्रभारी रवि यादव,अनुज यादव,शिव शंकर शर्मा,जिलाध्यक्ष अधिवक्ता सभा देवेंद्र सिंह यादव,मुख्तार अहमद मंसूरी,निजाम अंसारी,तस्लीम खान,नगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक कमल हसन माजिद अली,जिलाध्यक्ष शिक्षक सभा अरविंद यादव, पूर्व उपाध्यक्ष बृजेश पाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी विवेक यादव ने दी।

Check Also

कन्नौज : डीएम ने किया कस्तूरबा विद्यालय अनौगी का निरीक्षण

बृजेश चतुर्वेदी कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो) जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *