रुपेश गुप्ता फिर बने भाजपा जिलाध्यक्ष

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) रुपेश गुप्ता पर प्रदेश नेतृत्व ने भरोसा जताते हुए एक बार फिर जिलाध्यक्ष पद पर जिम्मेदारी देदी है जिसके बाद से उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
बताते चलें कि विगत कई दिनों से प्रदेश में जिलाध्यक्ष बदलने के खबरे सुर्खियों पर थी। जिसके बाद आज प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने कानपुर क्षेत्र व अवध क्षेत्र में आने वाले जिला के अध्यक्षों की घोषणा कर दी। जिसमें फर्रुखाबाद का भी नाम शामिल है। फर्रुखाबाद मेें प्रदेश अध्यक्ष ने वर्तमान जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता पर फिर एक बार भरोसा जताया है। जिसके बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

Check Also

समाजवादी पार्टी का सपा सांसद रामजी लाल सुमन पर हमले के विरोध में विशाल धरना प्रदर्शन

‘‘भाजपा पर लगाया दलितों और पीडीए के खिलाफ मानसिकता से काम करने का आरोप’‘‘फर्रुखाबाद l …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *