काँग्रेस का मधुपुर में दलित गौरव सम्मान कार्यक्रम

बृजेश चतुर्वेदी

कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो) उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय अजय राय के निर्देशानुसार जनपद कन्नौज की 198 विधानसभा कन्नौज की गुखरू ग्राम पंचायत की मधुपुर ग्राम की  दलित बस्ती में दलित गौरव संवाद कार्यक्रम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश पालीवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। 

दलित गौरव संवाद में ग्रामीणों के द्वारा पांच प्रमुख समस्याओं के मांग पत्र भरवाए  गए व  कांग्रेस पार्टी के द्वारा चलाए जा रही प्रमुख कार्यक्रमों से अवगत कराते हुए सभी को 2024 लोकसभा चुनाव के अंतर्गत कांग्रेस के पक्ष में वोट करते हुए कांग्रेस से जुड़ने का आग्रह किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मौके पर रीना सिंह वर्मा महिला जिला अध्यक्ष ,पूर्व एससी एसटी अध्यक्ष रामभरोंसे कमल, आकाश कटियार निशक्त जन प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष, अशोक कनौजिया उमर्दा ब्लॉक अध्यक्ष, सत्य प्रकाश शर्मा आशुतोष त्रिपाठी, लक्ष्मण ,देवी प्रसाद ,अर्जुन, विनोद कुमार ,अनिल ,रामऔतार,   रविशंकर,राम मंगल, सुरेश, कुलदीप ,दुलीचंद ,सावरन, शिवराम ,कल्याण सिंह ,नीरज, राम शिरोमणि ,रिंकू ,शिवपाल, विनोद ,अजय ,आनंद सहित सैकड़ो ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Check Also

कन्नौज : सपा सांसद रामजी लाल सुमन पर हमले के विरोध में जोरदार प्रदर्शन, ज्ञापन

बृजेश चतुर्वेदी कन्नौज। (आवाज न्यूज ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश में दलित समाज पर लगातार हो रहे अत्याचार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *