भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष प्रांशू दत्त द्विवेदी के भूसा भरने के बयान पर जमकर बरसे सपाई

बोले: जो समाजवादी नेताओं से जमानत को गिड़गिड़ा रहे थे वह आज भूसा भरने की बात कर रहे है

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में युवा सम्मेलन में भाजयुमों प्रदेश अध्यक्ष प्रांशू दत्त द्विवेदी द्वारा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर विवादित बयान भूसा भरने व पार्टी को नेस्तानाबूत करने के बयान पर सपा नेता आवास विकास स्थित पार्टी कार्यालय में श्री द्विवेदी पर सपाई जमकर बरसे।
निवर्तमान महानगर अध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि भूसा भरने से पहले उस भाजपा नेता को बताना चाहते हैं कि नेता जी इस तरह का ट्रेड नहीं है कि आप इस तरह की भाषा शैली का इस्तेमाल करें। यह भाषा शैली आज से 50 साल पहले थी। यह भाषा पढ़े लिखे व्यक्तियों के अंदर नहीं होती है जो हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष के अंदर शालीनता है। उन्हें सोचना चाहिए हमें कैसी राजनीति करनी चाहिए। हमें पद का सम्मान करना चाहिए।
बंटी यादव ने कहा कि कल जिन्होने राष्ट्रीय अध्यक्ष पर टिप्पणी की है कि पहले योगी सरकार उन्ही के घर पर बुल्डोजर चलाये जिन्होने दुनिया भर का कब्जा करके रखा है। भाजपा सरकार में इतने माफिया हैं 25 प्रतिशत, उन्हीं के घरों में बुल्डोजर चल जाए।
विवेक यादव ने कहा कि भूसा भरने वालों को 2022 में जनता भूसा भर के पैक कर देगी। छुटभैया नेता अखिलेश यादव पर टिप्पणी करने से पहले अपनी गरिमा को झंाके। रजत क्रांतिकारी ने कहा कि भूसा भरने वालों को पता नहीं क्या -क्या भरा जाए।

Check Also

जिंप अध्यक्ष मोनिका यादव के नई बस्ती स्थित आवास पर पहुंचेगें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी

रानी अहिल्या बाई होल्कर जन्म त्रि-शताब्दी वर्ष स्मृति अभियान के अंतर्गत होगा फर्रुखाबाद जिला पंचायत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *