कांग्रेस एक फरवरी से ‘लोकतंत्र बचाओ अभियान’ की करेगी शुरुआत

नई दिल्ली।  (आवाज न्यूज ब्यूरो)  राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों के खिलाफ ‘लोकतंत्र बचाओ अभियान’ की शुरुआत एक फरवरी को श्रीगंगानगर से की जायेगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अंकुर मगलानी ने बताया कि बुधवार पूर्वाह्न 11 बजे रंगोली रिजॉर्ट्स, दुर्गेश सिनेमा में लोकसभा क्षेत्र कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेने के लिए संवाद कार्यक्रम रखा गया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा, प्रदेश प्रभारी सुखजिंद्रसिंह रंधावा और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली कार्यक्रम में कांग्रेस जनों से संवाद करेंगे। अंकुर मगलानी ने बताया कि प्रदेश के सभी लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस के प्रदेश स्तरीय वरिष्ठ नेता आगामी पांच फरवरी तक सभी लोकसभा क्षेत्र में जाकर कांग्रेसजनों से फीडबैक लेंगे।

Check Also

रंगमंच पर जाति का खेल : कितना जायज़?

कला का काम समाज को जागरूक करना है, उसकी विविधताओं को सम्मान देना है, और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *