योगी मंत्रिमंडल का विस्तार : ओपी राजभर,दारा सिंह,अनिल कुमार,सुनील शर्मा ने ली शपथ

लखनऊ। (आवाज न्यूज ब्यूरो)   उत्तर प्रदेश के योगी मंत्रिमंडल में चार नए मंत्रियों को शपथ दिलाई गई है। जिनमें मुजफ्फरनगर के अनिल कुमार भी शामिल है।
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आज राजभवन में योगी मंत्रिमंडल के विस्तार में शामिल चार नए मंत्रियों को शपथ ग्रहण कराई है। जिनमें ओमप्रकाश राजभर, दारा सिंह चैहान, अनिल कुमार और सुनील शर्मा शामिल है। ओम प्रकाश राजभर सुभाषपा के अध्यक्ष है। वही दारा सिंह चैहान घोसी सीट से उपचुनाव में पराजित हो गए थे। जिन्हें विधान परिषद का सदस्य बनाया गया है। मुजफ्फरनगर की पुरकाजी सीट से रालोद के विधायक अनिल कुमार को भी नया मंत्री बनाया गया है। साथ ही गाजियाबाद की साहिबाबाद सीट से विधायक सुनील शर्मा को भी पहली बार मंत्री के रूप में शामिल किया गया है।

Check Also

अखिलेश यादव का मोदी सरकार पर हमला : सोने की कीमतें बढ़ने को बताया आर्थिक अनिश्चितता का संकेत

लखनऊ।(आवाज न्यूज ब्यूरो) सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने रविवार को सोने के भाव एक लाख …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *