अखिलेश के रोड शो में उमडी ऐतिहासिक भीड,कार्यकर्ताओं में भर गए जोश

लखनऊ।(आवाज न्यूज ब्यूरो)  लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर जिले में चैथे चरण के तहत 13 मई को मतदान होना है। शनिवार को प्रचार के अंतिम दिन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कन्नौज से पार्टी के प्रत्याशी अखिलेश यादव ने रोड शो किया। बिधूना के भगत सिंह चैराहा से एरवाकटरा तक के 16 किमी. के रोड शो में जगह-जगह भीड़ देखकर उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरा।
सपा सुप्रीमो का हेलीकाप्टर तहसील मैदान में शनिवार दोपहर उतरा। जहां से वह वाहन के जरिए भगत सिंह चैराहा पर पहुंचे। जहां पर खड़े रथ पर चढ़कर जुटी भीड़ को उन्होंने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जब तक वोट न पड़ जाए तब तक आप हमारी मदद करने के लिए घर-घर जाकर वोट मांगना। हमारे साथी घर घर जाकर वोट मांगेंगे और समाजवादी पार्टी को जिताएंगे। उन्होंने कहा कि यह जो चुनाव होने जा रहा है 2024 का यह चुनाव न केवल हमारे भविष्य बल्कि आने वाली पीढ़ी का भविष्य कैसा होगा।
उन्होंने कहा कि एक तरफ वह लोग हैं जो संविधान को खत्म करना चाहते हैं, संविधान के भक्षक लोग हैं और दूसरी तरफ समाजवादी व इंडिया गठबंधन के लोग हैं, जो संविधान को बचाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने बेरोजगारी दी, महंगाई दी और अन्याय दिया। कोई वर्ग नहीं बचा जिसे भाजपा सरकार ने अपमानित न किया हो। उन्होंने कहा इन लोगों ने भेदभाव के साथ जितना अन्याय कर सकते थे अब तक किया। आज खुशी है कि इस बार बिधूना और आसपास के लोगों ने कन्नौज व इटावा लोकसभा सीटों को सपा को जिताने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि अब तो बुजुर्गों का साथ भी पीडीए के साथ है। रथ पर उनके साथ क्षेत्रीय विधायक रेखा वर्मा, दिबियापुर प्रदीप यादव समेत कई नेता मौजूद रहे। जगह-जगह एरवाकटरा तक जुटी भीड़ का अखिलेश यादव ने रुककर अभिवादन किया।

Check Also

जिंप अध्यक्ष मोनिका यादव के नई बस्ती स्थित आवास पर पहुंचेगें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी

रानी अहिल्या बाई होल्कर जन्म त्रि-शताब्दी वर्ष स्मृति अभियान के अंतर्गत होगा फर्रुखाबाद जिला पंचायत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *