अखिलेश-खडगे का बड़ा दावा : 4 जून को भाजपा की विदाई तय,‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार बनेगी

लखनऊ।(आवाज न्यूज ब्यूरो)  कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और अखिलेश यादव की लखनऊ में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। मल्लिकार्जुन खड़गे ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ये चुनाव संविधान बचाने का चुनाव है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि 4 जून को ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार बनेगी। दो विचार धाराओं की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि वोट का अधिकार ही सबसे बड़ी ताकत है। हम गरीबों के लिए लड़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अभी तक चार चरण में चुनाव हो गया है ‘इंडिया’ गठबंधन मजबूत स्थिति में है। मोदी सरकार की विदाई तय है। 2024 का चुनाव देश के लोक तंत्र और संविधान बचाने का चुनाव है। एक तरफ गरीबों के पक्ष में लड़ने वाले पार्टियां है दूसरी तरफ अमीरों के साथ रहकर चुनाव लड़ रही पार्टिया है। सरकारी नौकरियां बहुत खाली है लेकिन केंद्र की सरकार उसको भरने के लिए तैयार नहीं है, लेकिन हमारा गठबंधन बेरोजगारी के खिलाफ लड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि तानाशाही में लोगों के वोट का अधिकार भी सुरक्षित नहीं रहेगा। भाजपा के लोग लोगों को डराकर नामांकन दाखिल नहीं करने दे रहे हैं। हैदराबाद में भाजपा प्रत्याशी मुस्लिम महिलाओं का बुर्का हटाकर देख रही है। यहां तक कि बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को भी डराया जा रहा है। इन सबके बावजूद ‘इंडिया’ गठबंधन आगे है। भाजपा काफी पीछे है। खरगे ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पर भी निशाना साधा और कहा कि उन्होंने संविधान को बदलने की बात की थी। भाजपा के कई नेता संविधान बदलने की बात करते रहते हैं लेकिन इन सब लोगों को मोदी कभी नहीं मना करते हैं।
संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अखिलेश यादव ने कहा बीजेपी संविधान को खत्म करना चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा का जितना भी झूठ चढ़ना था वह अब चढ़ चुका है। भाजपा अब अपने ही वादों में उलझ चुकी है। भाजपा की बूथ कमेटी लूट कमेटी बन गई है। देश की जनता बदलाव चाहती है। ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार 4 जून को बनेगी। आय दुगना करने का वादा भाजपा का झूठा निकला है। अखिलेश यादव ने दावा करते हुए कहा कि उम्मीद लगाकर किसान बैठा है कि सरकार बदलेगी। अखिलेश बोले गठबंधन 79 सीट सीटें जीत रहा है। एक सीट सिर्फ लड़ाई में है। उन्होंने वादा करते हुए कहा कि 4 जून को ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार बनेगी।

Check Also

समाजवादी युवजन सभा की मासिक बैठक सम्पन्न

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) समाजवादी युवजन सभा के जिला अध्यक्ष श्री शिवम यादव की अध्यक्षता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *