कल सपा निकालेगी साइकिल संदेश यात्रा,डा0 सुबोध यादव दिखायेगें हरी झण्डी

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) कल समाजवादी पार्टी साइकिल संदेश यात्रा निकालने जा रही है जिसको जिला पंचायत सदस्य डा0 सुबोध यादव हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेगें। यह यात्रा प्रातः 11ः00 बजे स्थान काली नदी पुल से रोहिला चौराहा मोहम्मदाबाद तक निकलेगी।
इस यात्रा को प्रमुख रूप से कुलदीप पाल जिला पंचायत सदस्य प्रदेश सचिव समाजवादी युवजन सभा,जिला पंचायत सदस्य आलोक यादव,पूर्व प्रत्याशी विधानसभा भोजपुर अरशद जमाल सिद्दीकी,नगर पंचायत अध्यक्ष मोहम्मदाबाद हरीश यादव,प्रदेश सचिव लोहिया वाहिनी विवेक यादव,विधानसभा अध्यक्ष भोजपुर अमित यादव,पूर्व ब्लाक प्रमुख राशिद जमाल सिद्दीकी,जिलाध्यक्ष छात्र सभा अनिल पाल,नगर अध्यक्ष मोहम्मदाबाद मनोज यादव समाजवादी संदेश यात्रा का नेतृत्व करेंगे। आप सभी साथियों से अनुरोध है कि उपरोक्त कार्यक्रम में शामिल होकर यात्रा को सफल बनाएं।

Check Also

हरियाणा के सरकारी स्कूलों में शिक्षा का अंतिम संस्कार: जब पूरी क्लास फेल होती है, तो सिस्टम अपराधी होता है। 

हरियाणा के 18 सरकारी स्कूलों में 12वीं का रिजल्ट शून्य प्रतिशत रहा, जो राज्य प्रायोजित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *