किसान ने भाजपा विधायक पंकज गुप्ता को मंच पर जड़ा थप्पड,वीडियो वायरल

लखनऊ।(आवाज न्यूज ब्यूरो)  उन्नाव सदर से भाजपा विधायक पंकज गुप्ता को एक किसान ने मंच पर सबके सामने थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद तुरंत पुलिस एक्शन में आई और किसान को मंच से नीचे उतारा। जानकारी के अनुसार किसान की उम्र 60 साल बताई जा रही है। किसान ने भारतीय किसान यूनियन की टोपी पहनी हुई थी। उसके हाथ में लाठी भी थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं विधायक ने थप्पड़ मारने की बात से मीडिया में इंकार किया है।
मीडिया में चल रहीं खबरों के अनुसार ये घटनाक्रम तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। विधायक इलाके में एक मूर्ति का अनावरण के लिए पहुंचे थे। यहां जनसभा का कार्यक्रम भी चल रहा था। इस दौरान विधायक मंच पर थे। तभी अचानक बुजुर्ग किसान उनके पास पहुंचा और तमाचा जड़ दिया।

Check Also

रानी अहिल्याबाई होल्कर ने न्याय प्रिय शासन देकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज किया : प्रदेश उपाध्यक्ष

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) आवास विकास कॉलोनी स्थित भाजपा जिला मुख्यालय पर भाजपा के प्रदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *