भाजपा को लगा एक और तगड़ा झटका,अब आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी दिया इस्तीफा,लौटाई सरकारी सुरक्षा व आवास

लखनऊ। (आवाज न्यूज ब्यूरो) उत्तर प्रदेश में लगातार भाजपा को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। अब आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी ने पार्टी छोड़ दी है। उनके समाजवादी पार्टी में जाने की सूचना है। डॉ. धर्म सिंह सैनी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
बताया जा रहा है कि सहारनपुर की नकुड़ सीट से भाजपा विधायक धर्म सिंह सैनी ने सरकारी आवास और सिक्योरिटी छोड़ दी है। उन्होंने भी स्वामी प्रसाद मौर्य और दारा सिंह चौहान की तरह मंत्री पद छोड़ दिया है। वह जल्द ही लखनऊ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलेंगे। बताया जा रहा है कि वह सपा में शामिल होंगे।

Check Also

गरीबों के घरों पर बुलडोजर चला रही भाजपा : आम आदमी पार्टी

नई दिल्ली।(आवाज न्यूज ब्यूरो)  आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर गरीबों के घरों पर बुलडोजर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *