फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) बृहस्पतिवार को सदस्यता अभियान के प्रथम चरण की समीक्षा बैठक सभी मंडलों में संपन्न हुई। सदस्यता अभियान की समीक्षा के लिए जनपद के सभी मंडलों में बैठके आयोजित हुई।
नवाबगंज मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष कमल भारद्वाज की अध्यक्षता में मांजना स्थित नरेंद्र गुप्ता के प्रतिष्ठान पर संपन्न हुई इस बैठक में जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता एवं मंडल प्रभारी/ जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी ने मंडल में हुई सदस्यता अभियान की समीक्षा की।
जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता ने बताया नवाबगंज मंडल में 25000 सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया जो कि पहले चरण में अपेक्षाकृत कम हुआ है प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रिय सदस्य बनने के लिए 100 सदस्य बनाना अनिवार्य हैं एवं ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने के लिए घर-घर जनसंपर्क करके प्रत्येक व्यक्ति के मोबाइल से मिस कॉल देकर सदस्य बनाने का कार्य करना है भाजपा का यह देशव्यापी अभियान जिसमें सभी कार्यकर्ताओं की भागीदारी आवश्यक है।
भाजपा मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी ने कहा पहले चरण का सदस्यता अभियान संपन्न हो गया है दूसरे चरण का सदस्यता अभियान 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक चलेगा इन 15 दिनों में सदस्यता अभियान को गति देने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका में कार्य करें भाजपा को विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनाने के लिए पूरी सक्रियता के साथ जुड़ना है। देश व प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व की सरकार चल रही है। भाजपा का कार्यकर्ता अथक मेहनती और परिश्रमी होता है। जिस प्रकार से पिछले अभियानों में भी पार्टी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका रही वैसे इस संगठन पर्व में भी सदस्यता अभियान में मंडल नए कीर्तिमान स्थापित करें इस और कार्य करने की आवश्यकता है।
मंडल अध्यक्ष कमल भारद्वाज में सभी शक्ति केंद्र प्रमुखों एवं बूथ प्रभारियों को दूसरे चरण के सदस्यता अभियान के लिए अभी से जुट जाने के निर्देश दिए ताकि जो लक्ष्य संगठन द्वारा निर्धारित किया गया है उसकी प्राप्ति की जा सके।
इस बैठक के अवसर पर मंडल महामंत्री रजनीश अवस्थी किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष हेमसिंह लोधी आदेश राठौर विजय प्रताप सिंह सर्वेंद्र गंगवार ऋषि गंगवार शिवमंगल सिंह राहुल सिंह गौर इकलेश कश्यप नरेंद्र गुप्ता एवं रवि बाजपेई आदि मौजूद रहे।
भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने वर्चुअल संवाद के माध्यम से जनपद के पदाधिकारी के साथ बैठक संपन्न की जिसमें उन्होंने दूसरे चरण के सदस्यता अभियान को चलाने के निर्देश दिए एवं पहले चरण के सदस्यता अभियान की विधिवत समीक्षा की उन्होंने बताया की प्रदेश द्वारा प्राप्त डाटा के अनुसार जनपद में सदस्यता अभियान की गति धीमी हुई है इसलिए सभी पदाधिकारी ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाए। प्रांतीय स्तर पर इस अभियान की समीक्षा की जा रही है किसी भी प्रकार का फर्जी कार्य स्वीकार नहीं किया जाएगा मंडलों द्वारा प्राप्त डाटा प्रांतीय स्तर पर भेजा जा रहा है इसलिए जो भी कार्यकर्ता सदस्य बनाएं वह पूरी सटीक जानकारी पार्टी को उपलब्ध कराए।
इस वर्चुअल बैठक का संचालन जिला महामंत्री डीएस राठौर ने किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री सुनील रावत जिला महामंत्री फतेहचंद वर्मा कृष्ण मुरारी राजपूत आदि लोग मौजूद रहे।
