महानवमी पर यूपी में सार्वजनिक अवकाश घोषित

लखनऊ।(आवाज न्यूज ब्यूरो) यूपी की योगी सरकार ने 11 अक्टूबर को ‘नवमी’ के मौके पर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पति को यहां यह जानकारी दी। सूचना निदेशक शिशिर ने एक बयान में बताया, विभिन्न संगठनों की मांग पर ध्यान देते हुए शुक्रवार को नवमी के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 11 अक्टूबर को आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का निर्देश दिया।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के राज्य कर्मचारियों को इस बार महानवमी का अवकाश नहीं मिल रहा था। नवदुर्गा की अष्टमी और महानवमी को लेकर हुए कन्फ्यूजन के चलते सरकार ने गजट में महानवमी की छुट्टी शनिवार 12 अक्टूबर को घोषित की थी। जबकि शास्त्रीय गणना के मुताबिक नवमी 11 अक्टूबर को है। ऐसे में राज्य के आठ लाख कर्मचारियों की एक छुट्टी का नुकसान हो रहा था। जिसको लेकर अलग-अलग कर्मचारी संगठन सरकार से गुहार लगा रहे थे। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से महानवी के उपलक्ष्य में 11 अक्टूबर को आवश्यक सेवाओं को छोड़कर छुट्टी की घोषणा कर दी गई है।

Check Also

जिंप अध्यक्ष मोनिका यादव के नई बस्ती स्थित आवास पर पहुंचेगें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी

रानी अहिल्या बाई होल्कर जन्म त्रि-शताब्दी वर्ष स्मृति अभियान के अंतर्गत होगा फर्रुखाबाद जिला पंचायत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *