करहल जाएंगे सपा प्रदेश सचिव मंदीप यादव,तेज प्रताप की साइकिल में भरेंगे रफ्तार

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव मंदीप यादव को करहल विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह जानकारी प्रदेश कार्यालय से जारी प्रेस नोट से मिली है।
बतादें कि मैनपुरी जनपद से करहल विधानसभा में हो रहे उपचुनाव में समाजवादी पार्टी से तेज प्रताप यादव को अखिलेश यादव ने मैदान में उतारा है। जिसके बाद से करहल में चुनाव प्रचार शुरु हो चुका है। इसी क्रम में चुनाव को मजबूती प्रदान करने के लिए प्रदेश भर से पदाधिकारियों को करहल में प्रचार करने के लिए जिम्मेदारियां दी जा रही है जिसके क्रम में फर्रुखाबाद से प्रदेश सचिव मंदीप यादव
को जिम्मेदारी दी है। जो करहल में प्रचार कर श्रीयादव पार्टी प्रत्याशी तेज प्रताप यादव की साइकिल में रफ्तार भरेंगे।

Check Also

आतंकवादी चुनौती से निपटने को सर्वदलीय बैठक बुलाए सरकार : खरगे

नई दिल्ली।(आवाज न्यूज ब्यूरो) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पहलगाम में हुई आतंकवादी हमले को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *