फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) मोहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र में बाबू राजेन्द्र सिंह यादव का सियासी सफर सुनहरा रहा। वह 1 बार मंत्री और 7 बार विधायक चुने गए। उनके सियासी सफर की चर्चाएं आज भी लोगों की जुबान पर रहती हैं। वक्त के पाबंद और जनता के लिए समर्पित रहना उनकी खूबी रही है।
22 नवम्बर को बाबू राजेन्द्र सिंह यादव की जयन्ती है। जिले की अमृतपुर विधानसभा के राजेन्द्रनगर गांव में उनके बेटे पूर्व मंत्री एंव पूर्व विधायक नरेंन्द्र सिंह यादव एंव पोते सचिन सिंह यादव ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जयन्ती का आयोजन किया है,जिसमें जनपद के कई नेता,समाजसेवी एंव क्षेत्रीय लोगों का जमावडा लगेगा।
देश की आजादी के बाद मोहम्मदाबाद सीट पर 1951 में हुए पहले चुनाव में बाबू राजेंद्र सिंह यादव ने कांग्रेस के टिकट से विधायक बनकर खाता खोला था। इसके बाद सात बार विधायक बने।
