किसानों को पूंंजीपतियों और सरकार से अपनी जमीन बचाना है तो आंदोलन करना होगा : राकेश टिकैत

‘‘अमेरिका में 56 परिवार है जिनका पूंजी पर कब्जा है, इसी प्रकार देश में किसानों की भूमि पर पूंजी पतियों का कब्जा हो जायेगा।’’
फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यरो) 
भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की महापंचायत मंडी समिति स्थित ग्राउंड में हुई जिसमें किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश सिंह टिकट ने हजारों किसानों के साथ भाग लिया। उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा किसान संगठन 40 वर्षों से चल रहा है, उसे सरकार समाप्त नहीं कर सकती। सरकार की पॉलिसी है कि किसानों को उसकी फसलों का सही भाव न दिया जाए। उन्होंने कहा हाईवे में किसानों की जमीन जा रही है, किसानों की जमीन में मिल लगाई जा रही है। स्वामीनाथन की रिपोर्ट के बाद अब चेन्नई रिपोर्ट आई है उसमें कहा गया है कि एमएसपी को समाप्त किया जाए। जैसे बिहार में आढ़ती किसानों की फसलों का भाव तय करता है किसान वहां का मजदूर बनकर रह गया है, अब 20 साल बाद यूपी के हाल भी बिहार जैसे हो जाएंगे। उन्होंने कहा चीन अमेरिका का टारगेट भारत है। किसानों को अपनी जमीन बचाना है तो संगठित रहकर आंदोलन करना होगा। अमेरिका में 56 परिवार है जिनका पूंजी पर कब्जा है, इसी प्रकार देश में किसानों की भूमि पर पूंजी पतियों का कब्जा हो जायेगा। किसानों को नशा बाजी से दूर रहना चाहिए। मोटे अनाज का इस्तेमाल करें और दूध घी खाएं, किसान नशा मुक्त भारत बनाएं। अंत में उन्होंने स्थानीय समस्याएं किसानों को प्रशासन के साथ मिलकर सुलझाने की सलाह दी। मंच पर लगभग 50 किसानों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया और मंच पर कई दर्जन किसानों को संगठन में शामिल किया गया। कार्यक्रम को राष्ट्रीय महासचिव राजवीर सिंह जादौन सहित कई जिलों के किसानों ने संबोधित किया इस मौके पर जिला अध्यक्ष अरविंद शाक्य आयोजक अजय कटियार, महासचिव लक्ष्मी शंकर जोशी, प्रदेश प्रभारी राजपाल शर्मा, प्रदेशमहासचिव बृजेंद्र यादव आदि कई सैकड़ा किसान इस महापंचायत में मौजूद रहे। अंत में किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष अरविंद शाक्य ने सिटी मजिस्ट्रेट को संजय बंसल को बीस सूत्रीय मांग पत्र दिया।

Check Also

आबकारी अधिकारी ने आबकारी दुकानों का किया औचक निरीक्षण

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) आबकारी आयुक्त, उ0प्र0 के आदेश एवं जिलाधिकारी, फर्रूखाबाद के निर्देश पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *